मंटो की सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ शीर्षक कहानी संग्रह श्री नंदकिशोर विक्रम द्वारा सम्पादित किया गया है। इस संग्रह में सआदत हसन मंटो जैसे उर्दू के ऐसे कहानीकार की कहानियाँ संकलित की गयी हैं जिनकी हिंदी में सर्वाधिक कहानियाँ प्रकाशित हुई हैं।
मंटो हिंदुस्तान और पाकिस्तान की साझी विरासत के सशक्त कहानीकार थे।
इस संकलन में मंटो की विविध विषयों को लेकर लिखी गयी बीस कहानियों को स्थान प्रदान किया गया है। उन्होंने जीवन के यथार्थ को बहुत बारीकी से देखा था।
देश के विभाजन और साम्प्रदिक दंगो की त्रासदियों को झेला और अनुभूत किया था। यही कारण है की मंटो की सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ जीवन के कटु यथार्थ और घनीभूत पीड़ा के ताने-बानो से बुनी गयी हैं।
Reviews
There are no reviews yet.