DISCOUNT 20%

Meetings That Get Results (Hindi) (9789389143669) Manjul Publishing

100.00

(20% OFF)

Add Rs.45/- for PAN India delivery
Free delivery of orders above Rs. 499/- by Registered Post

Out of stock

Description

ABOUT THE BOOK

मीटिंग समय की बर्बादी नहीं है – बशर्ते सही तरीक़े से आयोजित की जाए। पूरे संसार में दशकों के परामर्श अनुभव के आधार पर ब्रायन ट्रेसी ने निष्कर्ष निकाला है कि किन चीज़ों की वजह से कोई मीटिंग सफल या विफल होती है। इस संक्षिप्त मार्गदर्शिका में वे आसान तरीक़े बताते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी मार्केटिंग को ज़्यादा सफल बना सकते हैं, चाहे आप मीटिंग के ज़रिये समस्या सुलझाना चाहते हों या तेज़ी से परिणाम पाना चाहते हों। यह पुस्तक आपको सिखाएगी कि आप कैसे:
सही एजेंडा तय कर सकते हैं
विभिन्न प्रकार कि मीटिंग कि योजना बना सकते हैं: आमने-सामने की या सामूहिक, जानकारी देने वाली या समस्या सुलझाने वाली, आतंरिक या बाहरी मीटिंग
विचार-विमर्श को सही दिशा में रख सकते हैं
सामूहिक-सोच से बच सकते हैं
निर्णय के लिए दबाव डाल सकते हैं
कार्यवाही पर सर्वसम्मति बना सकते हैं, ज़िम्मेदारी सौंप सकते हैं और डेडलाइन तय कर सकते हैं
निवेशित समय पर अधिकतम लाभ पा सकते हैं

मीटिंग सक्रिय प्रबंधन होती है। यह सुनिश्चित करें कि आपकी मीटिंग सफल और सबके लिए संतुष्टिदायक हो।

ABOUT THE AUTHOR(S)

ब्रायन ट्रेसी पेशेवर वक्ता, प्रशिक्षक, सेमिनार लीडर और परामर्शदाता तथा ब्रायन ट्रेसी इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं, जो सोलना बीच, कैलिफ़ोर्निया स्थित एक प्रशिक्षण व परामर्शदात्री कंपनी है।
ब्रायन ने अपने ख़ुद के दम पर सफलता हासिल की। 1981 में व्याख्यानों तथा
सेमिनारों के ज़रिये उन्होंने पूरे अमेरिका में वे सिद्धांत सिखाए, जिन्हें उन्होंने बिक्री और व्यवसाय में ईजाद किया था। आज उनकी पुस्तकें और ऑडियो तथा विडिओ प्रोग्राम – 500 से अधिक – 38 भाषाओं में उपलब्ध हैं और 55 देशों में इस्तेमाल हो रहे हैं।
वे पचास से ज़्यादा पुस्तकों के बेस्टसेलिंग लेखक हैं, जिनमें फुल एन्गेज्मन्ट तथा रिइनवेंशन शामिल हैं।

Additional information

Weight 0.190 kg

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Meetings That Get Results (Hindi) (9789389143669) Manjul Publishing”

Your email address will not be published. Required fields are marked *