Description
एक राज्य में हल्ला मचा कि भ्रष्टाचार बहुत फ़ैल गया है ।
राजा ने एक दिन दरबारियों से कहा, “प्रजा बहुत हल्ला मचा रही है कि सब जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है । हमें तो आज तक कहीं नहीं दिखा । तुम लोगों को नहीं दिखा हो तो बताओ।”
दरबारियों ने कहा- “जब हुजूर को नहीं दिखा तो हमें कैसे दिख सकता है ?”
राजा ने कहा- “नहीं, ऐसा नहीं है। कभी-कभी जो मुझे नहीं दीखता, वह तुम्हे दीखता होगा । जैसे मुझे बुरे सपने कभी नहीं दीखते, पर तुम्हें दिखते होंगे!”






Reviews
There are no reviews yet.