DISCOUNT 25%

Vatan Par Marnewale (Hindi) (9789380839004) S.K. Enterprises

188.00

(25% OFF)

Add Rs.45/- for PAN India delivery
Free delivery of orders above Rs. 499/- by Registered Post

Out of stock

SKU: Prabhat-22-H-22 Categories: , ,

Description

दोनों क्रांतिकारी तुरंत अपने शिकार को पहचान गए । शाम को साढ़े पाँच बजे तक जिला परिषद् की मीटिंग की कार्यवाही नियमित रूप से चलती रही । एजेंडे के नौवें बिंदु पर विचार शुरू हुआ । डगलस जिला परिषद् के कागजों पर हस्ताक्षर कर रहा था और अपनी सम्मति भी देता जा रहा था कि अचानक सभाभवन गोली चलने की दहशत- भरी आवाज से गूँज उठा । सभी सदस्य एकदम सकते में आ गए । उन्होंने देखा, दो युवक डगलस के पीछे की तरफ दाएँ-बाएँ खड़े गोली चला रहे थे । गोली चलानेवाले तथा डगलस की दूरी एक-डेढ़ गज से ज्यादा नहीं थी ।
उनकी हर गोली छूटने की आवाज होती और वह डगलस की गाड़ी पीठ में घुस जाती । कोट के ऊपर एक नया लाल छेद बन जाता । पहली गोली पर वह हलके से चीखा, जिसमें दर्द और पुकार दोनों थी । फिर वह कुछ उठने की कोशिश करता रहा, जो दूसरी गोली तक जारी थी । तीसरी गोली तक स्थिर रहा । पाँचवीं गोली लगने के बाद वह मेज पर मुँह के बल गिरकर निढाल पड़ गया । उसकी वह चीख चार गोलियों तक धीमी होती गई और पाँचवीं गोली तक लगता था, वह होशोहवास खो चुका था । प्रभांशु की पाँचों गोलियाँ उसे छेदकर घुस गई थीं । प्रद्योत ने एक गोली चलाई, जो चली, मगर लगी नहीं । उसकी पिस्तौल अब जाम हो गई थी । जैसे राजगुरु की पिस्तौल सांडर्स को मारने के लिए पहली गोली चलाने के बाद जाम हो गई थी ।
-इसी पुस्तक से

Additional information

Weight 0.434 kg

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Vatan Par Marnewale (Hindi) (9789380839004) S.K. Enterprises”

Your email address will not be published. Required fields are marked *