Description
“राजा राममोहन राय – राजा राममोहन राय कोई साधारण इन्सान न थे। सम्पन्न परिवार में जन्म लेकर भी उन्होंने आम जनता की भलाई के लिए कार्य किये। सबसे पहले उन्होंने सती प्रथा जैसी भयंकर और पीड़ादायक प्रथा को बन्द करवाया और पति की मृत्यु के बाद स्त्री को सम्मानित जीवन जीने का हक़ दिलवाया। दूसरी, कुप्रथा जो इस समाज के लिए कलंक थी, वह थी बाल विवाह। इस प्रथा को बन्द करने में भी राजा राममोहन राय ने अपना भरपूर योगदान दिया। उन्होंने लोगों को समझाया कि शादी-विवाह जैसे कर्म के लिए उन्हीं बच्चों को प्रोत्साहित करें, जो इस योग्य हों। लेखक ने राजा राममोहन राय की जीवन-कथा को सिलसिलेवार अंजाम तक पहुँचाया है इसलिए वह अत्यन्त पठनीय बन पड़ी है। इतना ही नहीं राजा राममोहन राय का जो संघर्ष था—— समाज-सुधार में उनके योगदान के लिए, लेखक ने उसे ख़ासतौर पर रेखांकित किया है। निश्चित ही यह पुस्तक बच्चों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। “





![Rich Dad Poor Dad [Hindi translation of 'Rich Dad Poor Dad'] (Hindi) By Robert T. Kiyosaki (9788186775219)](https://universalbooksellers.com/wp-content/uploads/2019/01/9788186775219.jpg)
Reviews
There are no reviews yet.