Description
अपना फ़ाइनैंशियल आईक्यू बढ़ाएँ 1997 में रॉबर्ट कियोसाकी की पुस्तक रिच डैड पुअर डैड ने पाठकों को स्तब्ध कर दिया, क्योंकि इसमें कहा गया था, “आपका मकान संपत्ति नहीं है।” जब विरोध के स्वर पूरे संसार में उभरे, तो पुस्तक अंतरराष्ट्रीय बेस्टसेलर बन गई और न्यू यॉर्क टाइम्स के इतिहास में सबसे लंबे समय तक बेस्टसेलर पुस्तकों में से एक बनी रही। रिच डैड पुअर डैड रियल एस्टेट के बारे में नहीं है। यह तो वित्तीय शिक्षा के महत्व के बारे में है। यह पुस्तक आपको और आपके प्रियजनों को उस वित्तीय हलचल के लिए तैयार करने हेतु लिखी गई थी, जिसका अनुमान रॉबर्ट के अमीर डैडी ने अपनी दूरदर्शिता से पहले ही लगा लिया था। आज हम सभी जानते हैं कि मकान दायित्व बन सकता है और मकान का मूल्य ऊपर या नीचे जा सकता है। आज हम सभी जानते हैं कि कोई व्यक्ति शेयर बाज़ार में निवेश करके पैसे गँवा सकता है। आज हम सभी जानते हैं कि हमारे धन का मूल्य कम हो सकता है और बचत करने वाले भी पराजित हो सकते हैं। इसीलिए आपकी वित्तीय बुद्धिमत्ता आज पहले से ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। वित्तीय अस्थिरता से भरे संसार में आपका वित्तीय आईक्यू ही आपकी सर्वश्रेष्ठ संपत्ति है। सोना और चाँदी ईश्वर का बनाया धन है। अमेरिकी डॉलर, येन और यूरो मानव-निर्मित धन के उदाहरण हैं। जब मानव-निर्मित धन असली धन की जगह लेता है, तो सदा उथलपुथल होती है। बदलाव से भरे इस दौर में आपका वित्तीय आईक्यू सोने से ज़्यादा मूल्यवान होता है।




![21vi Sadi Ka Vyavasay [Hindi translation of 'The Business of the 21st Century'] (Hindi) By Robert T. Kiyosaki (9788183222617)](https://universalbooksellers.com/wp-content/uploads/2019/01/9788183222617.jpeg)

Reviews
There are no reviews yet.