Description
भारतीय स्वाधीनता संग्राम रूपी यज्ञ में अनेक वीरों ने अपनी आहुति दे दी। वे कठिनतम परिस्थितियों में भी अपनी अंतिम साँस तक लड़ते रहे, किंतु भारतीय इतिहास का यह दुर्भाग्य रहा कि हम कुछ ही वीरों की शौर्यगाथाओं को जनमानस में प्रचारित कर पाए। ‘आजादी ञ्च 75 क्रांतिकारियों की शौर्यगाथा’ पुस्तक संपूर्ण भारतवर्ष के सुने-अनसुने क्रांतिवीरों के जीवनचरित्र पर आधारित है, जो अपने महान् योगदान के बावजूद स्थानीय स्तर पर ही कहीं खोकर रह गए।
इसमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना से प्रेरित होकर उत्तर से लेकर दक्षिण एवं पूरब से लेकर पश्चिम तक क्रांति की अलख जगानेवाले क्रांतिकारियों को सम्मिलित किया गया है, ताकि भारतीय स्वाधीनता संग्राम के एक समन्वित एवं समायोजित इतिहास की पृष्ठभूमि जन-मानस तक पहुँच सके।
इस पुस्तक का आधार केवल जानकारियों का एकत्रीकरण व संग्रहण न होकर हमारे शूरवीरों के दर्शन व तत्कालीन परिस्थितियों में उनके द्वारा किए गए धार्मिक, सामाजिक व शैक्षिक आंदोलनों का वर्णन करना है, ताकि हमारी भावी पीढ़ी उनसे प्रेरित होकर वर्तमान मुद्दों का हल निकाल सके और इस प्रकार जाति व्यवस्था रहित, महिला समानता आदि उच्च मानवीय मूल्यों पर आधारित एक ‘नए भारत’ का सृजन कर सके। इसी से भारत को विश्वगुरु के रूप में पुनः प्रतिस्थापित किया जा सकेगा।



![Shakti Ke 48 Niyam [Hindi translation of '48 Laws of Power'] By Robert Greene (Hindi) (9788184081039)](https://universalbooksellers.com/wp-content/uploads/2019/01/9788184081039.jpeg)
![Rich Dad Poor Dad [Hindi translation of 'Rich Dad Poor Dad'] (Hindi) By Robert T. Kiyosaki (9788186775219)](https://universalbooksellers.com/wp-content/uploads/2019/01/9788186775219.jpg)

Reviews
There are no reviews yet.