DISCOUNT 22%

Hindi Shabdanveshi Kosh (Hindi) (HB) By Dr. Rajkumar Upadhyaya ‘Mani’, Virendranath Mandal (9789355180414)

Original price was: ₹1,595.00.Current price is: ₹1,244.00.

Free delivery of orders above Rs. 499/- by Registered Post

Out of stock

SKU: Vani-23-H-38 Categories: , ,

Description

हिंदी शब्दान्वेषी कोश (हिंदी थिसारस) ग्रंथ में हिंदी के सभी शब्दों और सभी शब्दों के सभी पर्यायों को लेने का प्रयास किया गया है। शब्दों के संज्ञा-विशेषण आदि रूप, लिंग, निर्देश तथा प्रयोग भी दिए गए हैं। सामान्यतया, इनके लिए अलग से कोश देखने की आवश्यकता नहीं है। यदि अर्थ मालूम हो और शब्द मालूम न हो तो उस शब्द को इस कोश में आसानी से ढूँढ़ा जा सकता है। इसके लिए शब्दों को वर्गों में बाँटा गया है। इन वर्गों में ऐसा तालमेल है कि किसी भी शब्द को उतनी जल्दी ढूँढ़ा जा सकता है, जितनी जल्दी शब्दकोश में किसी शब्द का अर्थ ढूँढ़ा जाता है। ऐसे हज़ारों नाम यानी शब्द हैं। जिनकी आए दिन ज़रूरत पड़ती है। ज़रूरत के समय उनको इस हिंदी शब्दान्वेषी कोश में तुरंत खोजा जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक-एक शब्द के अनेक पर्याय हैं। यह हिंदी थिसारस हिंदी की शब्द सम्पदा बढ़ाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है, जिसमें एक ओर समानार्थक शब्द और दूसरी ओर विपरीतार्थक शब्दों की खोज संभव की गई है। यह हिंदी थिसारस न केवल शब्दकोश और अर्थ कोश की आपूर्ति करता है, अपितु विलोम कोश में भी सहायक है। इसमें पर्यायवाची कोश का भी पूरा भंडार प्राप्त होगा । इस हिंदी थिसारस में पाठकों के लिए अब कोई भी हिंदी में प्रसिद्ध शब्द दूर नहीं रहेगा, ऐसा प्रयास किया गया है। यह कोश सभी शिक्षित व्यक्तियों के लिए है, जिन्हें हिंदी कोश की आवश्यकता पड़ती है । शब्द खोजी कोश और अर्थ खोजी कोश एक-दूसरे के पूरक हैं। जिन्हें सटीक शब्दों की जरूरत पड़ती है, ऐसे छात्र, अध्यापक, लेखक, पत्रकार, शोधकर्ता और वक्ता आदि के पास यह कोश होना अनिवार्य है। शब्द संबंधी संदर्भ ग्रंथ के रूप में यह कोश हर शिक्षालय और पुस्तकालय के लिए भी अपरिहार्य है। इस हिंदी थिसारस (हिंदी शब्दान्वेषी कोश) में हिंदी के सभी शब्दों और उनके सभी पर्यायों को समेटने का प्रयास किया गया है। हिंदी शब्दान्वेषी कोश के प्रकाशन से हिंदी का कोश भंडार पूर्ण होगा।

Additional information

Weight 1.180 kg

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Hindi Shabdanveshi Kosh (Hindi) (HB) By Dr. Rajkumar Upadhyaya ‘Mani’, Virendranath Mandal (9789355180414)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Logo
Call Now Button