Description
एस.आई.पी. का शाब्दिक अर्थ है—‘सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान’, अर्थात् एस.आई.पी. वास्तव में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की शॉर्ट फॉर्म है। हिंदी में कहें तो क्रमबद्ध तरीके से निवेश की योजना।
सामान्यतः म्यूचुअल फंडों में एस.आई.पी. का प्रयोग व्यापक रूप से किया जाता है। म्यूचुअल फंड एक प्रकार का सामूहिक निवेश है, इसे आप ‘पारस्परिक निधि’ भी कह सकते हैं। इसमें निवेशकों के समूह मिलकर स्टॉक या प्रतिभूतियों में निवेश करते हैं।
एस.आई.पी. में एक निश्चित राशि का निवेश एक निश्चित समय अंतराल, जैसे प्रत्येक एक माह के बाद या प्रत्येक तीन माह में या प्रत्येक छह माह में म्यूचुअल फंड में किया जाता है।
विश्व में आज तक निवेश के लिए जितने भी सिस्टम खोजे गए हैं, उनमें एस.आई.पी. को सबसे सुरक्षित, सबसे सरल व सबसे ज्यादा लाभकारी सिस्टम माना गया है।



![Shakti Ke 48 Niyam [Hindi translation of '48 Laws of Power'] By Robert Greene (Hindi) (9788184081039)](https://universalbooksellers.com/wp-content/uploads/2019/01/9788184081039.jpeg)


Reviews
There are no reviews yet.