DISCOUNT 20%

Srishti Ka Mukut : Kailash-Mansarover (Hindi) By Harivansh (9789355185624) Vani Prakashan

Original price was: ₹399.00.Current price is: ₹319.00.

Add Rs.45/- for PAN India delivery
Free delivery of orders above Rs. 499/- by Registered Post

Out of stock

Description

हम नहाने उतरे, सात दिनों बाद नहाना हुआ। दिन के नौ बजे थे। पर, तेज़ धूप थी, फिर भी अत्यन्त ठण्डा पानी, पानी नहीं, बल्कि तरल बर्फ़, बर्फ़ का पिघला अत्यन्त पारदर्शी पानी। 11 जून की सुबह में हम काठमाण्डू में नहाये थे। इसके बाद मानसरोवर में ही स्नान हुआ। पर हमेशा बोध बना रहा कि हम मानसरोवर के जल से स्नान कर रहे हैं। सामान्य जल से, तो मैल धुलती है। कामना है कि इस जल से मन के मैल धुलेंगे। विचारों के मैल धुलेंगे। ईर्ष्या, द्वेष, राग और भोग के मैल से मुक्ति मिलेगी। देर तक हम मानसरोवर के किनारे घूमते रहे। साथ-साथ भव्य कैलास निहारते रहे। विद्यापति के शब्दों में कहें, तो-नयन न तिरपित भेल (नैन तृप्ति नहीं हुई)। आँखें अघायी नहीं। हरिवंश – वर्तमान में राज्यसभा के उपसभापति, हरिवंश देश के जाने-माने पत्रकार रहे हैं। 30 जून, 1956 को बलिया (उ.प्र.) ज़िले के सिताबदियारा (दलजीत टोला) में जन्म। पिता स्व. बाँके बिहारी सिंह, माँ स्वर्गीया देवयानी देवी। आरम्भिक से लेकर माध्यमिक तक की शिक्षा गाँव के स्कूल में ही। आगे की पढ़ाई बनारस में। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एम.ए.। वहीं से पत्रकारिता में डिप्लोमा। जे.पी. आन्दोलन सहभागी। लोकप्रिय पत्रिका ‘धर्मयुग’ से पत्रकारीय करियर की शुरुआत। चार दशकों तक सक्रिय पत्रकारिता। बैंकिंग सेवा में भी बतौर अधिकारी काम (1981-84)। जिन पत्र-पत्रिकाओं से सम्बद्ध रहे : ‘धर्मयुग’ (1977-1981), ‘रविवार’ (1985-1989)। अक्टूबर, 1989 में राँची से प्रकाशित ‘प्रभात ख़बर’ के प्रधान सम्पादक। प्रधानमन्त्री चन्द्रशेखर के अतिरिक्त सूचना सलाहकार (1990-1991)। बतौर प्रधान सम्पादक पुनः ‘प्रभात ख़बर’ में (1991-2016)। प्रमुख पुस्तकें : झारखण्ड : समय और सवाल, झारखण्ड : सपने और यथार्थ, झारखण्ड : अस्मिता के आयाम

Additional information

Weight 0.354 kg

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Srishti Ka Mukut : Kailash-Mansarover (Hindi) By Harivansh (9789355185624) Vani Prakashan”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button